मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

बैद्यनाथ राम ने कहा मंत्री बनाना ही होगा,अंतिम निर्णय कल लेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बैद्यनाथ राम ने कहा मंत्री बनाना ही होगा,अंतिम निर्णय कल लेंगे

बैद्यनाथ राम ने कहा मंत्री बनाना ही होगा,अंतिम निर्णय कल लेंगे

रांची: चम्पाई सरकार में मंत्री नही बनाए जाने से नाराज बैद्यनाथ राम ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि वह बहुत ही अपमानित महसूस कर रहे हैं। ऐसा किसी के साथ आज तक नहीं हुआ है। बैद्यनाथ राम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से उनकी शनिवार को भी बात हुई है। वे दिल्ली गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री पद से नीचे उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। बैद्यनाथ राम ने यह भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व को कांग्रेस के दबाव में नहीं आना चाहिए। लातेहार से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक बैद्यनाथ राम को शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए राजभवन से वारंट भी मिल गया था। बैद्यनाथ राम तैयार हो गए थे। राज भवन जाने के लिए वह निकल पड़े थे। लेकिन इसी बीच फोन आया कि आज उन्हें ड्रॉप किया जाता है। बाकी बातें बाद में होंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें