मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

बीएलपी ने दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मॉडल पर कसा तंज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय लिबरल पार्टी (बीएलपी) के अध्यक्ष डॉ. मुनीश कुमार रायजादा ने उपराज्यपाल के दिल्ली सरकार के "स्वास्थ्य मॉडल" को दिखावा बताने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार नौ सालों में दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को घुटनों पर ला दिया है। उपराज्यपाल की टिप्पणी ने दिल्ली सरकार के पाखंड और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार करने में उसकी विफलता को उजागर किया है।डॉ. रायजादा ने कहा, "पिछले नौ साल में केजरीवाल सरकार दिल्ली की स्वास्थ्य स्थिति को सुधारने में पूरी तरह विफल रही है। सरकारी अस्पताल बिना बेड और चिकित्सा उपकरणों के चल रहे हैं। निजी अस्पतालों में इलाज महंगा होने के कारण वह आम लोगों की पहुंच से दूर हैं। डॉ. रायजादा के अनुसार, आम आदमी पार्टी सरकार विज्ञापनों और झूठे दावों पर पैसा बर्बाद कर रही है। केजरीवाल सरकार के नाटक और झूठ का कोई अंत नहीं है।डॉ. मुनीश ने कहा कि दिल्ली में सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे से लड़ने में व्यस्त हैं। वे दिल्ली के लोगों की दुर्दशा के प्रति पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। आम आदमी पार्टी ही नहीं भारतीय जनता पार्टी और यहां तक कि एलजी भी केवल राजनीति कर रहे हैं और एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। पिछले नौ साल से यही चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें