मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

कनाडा क्रिकेट टीम को झटका, हेड कोच मोंटी देसाई ने छोड़ा पद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कनाडा क्रिकेट टीम को झटका, हेड कोच मोंटी देसाई ने छोड़ा पद

मोंटी देसाई ने कनाडा पुरुष क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें 1 मई 2026 को टीम के साथ बतौर कोच दूसरे कार्यकाल के नियुक्त किया गया था। मोंटी देसाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट के माध्यम से अपना पद छोड़ने की घोषणा की।

देसाई ने लिखा, "एक छोटा चैप्टर, लेकिन एक अर्थपूर्ण चैप्टर। हर माहौल आपको कुछ न कुछ सिखाता है। इस अनुभव ने मेरे इस विश्वास को और मजबूत किया कि टिकाऊ प्रदर्शन समय, भरोसे, तैयारी, मजबूत रिश्तों और मिलकर काम करने से बनता है।"

उन्होंने लिखा, "खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।

मैं बने रिश्तों, सीखे गए सबक और योगदान देने के मौके के लिए शुक्रगुजार हूं।"

यह टीम के साथ देसाई का दूसरा कार्यकाल था। इससे पहले उन्होंने 2019 में नामीबिया में अपने वर्ल्ड क्रिकेट लीग 2 कैंपेन के दौरान टीम को कोचिंग दी थी।

1 मई 2026 को दूसरे कार्यकाल के नियुक्त देसाई ने दो आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग, 2 ट्राई-सीरीज में टीम की कमान संभाली। कनाडा ने एक सीरीज घरेलू मैदान पर और एक स्कॉटलैंड में खेली।

कैंपेन के चार मैच बाकी हैं, टीम टॉप चार स्पॉट से छह पॉइंट पीछे है और आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्ले-ऑफ में खेलने की कगार पर है, जो आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के रास्ते में क्वालीफायर के लिए चार स्पॉट तय करने के लिए है।

देसाई को कोचिंग क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने यूएई, अफगानिस्तान और नेपाल के साथ भी काम किया है।

मोंटी देसाई के इस्तीफे के बाद कनाडा क्रिकेट को एक नए कोच की तलाश होगी। कनाडा एक उभरती हुई टीम है, इसलिए देखना होगा कि कोचिंग सेटअप में कनाडा क्रिकेट मैनेजमेंट कितना बड़ा निवेश करता है और किसे नए कोच की जिम्मेदारी देता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें