मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

भगवानपुर हाट में सर्वे के दौरान खून-खराबा आठ कट्ठा जमीन पर दो पक्ष भिड़े, 11 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भगवानपुर हाट में सर्वे के दौरान खून-खराबा आठ कट्ठा जमीन पर दो पक्ष भिड़े, 11 घायल

सीवान। जिले में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में शनिवार को भूमि सर्वे के दौरान आठ कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से दोनों ओर से कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल कायम हो गया।सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तत्काल इलाज में जुट गई।घायलों में एक पक्ष से मुकेश प्रसाद, पवन प्रसाद, शंकर प्रसाद, गुड्डू प्रसाद और शत्रुधन प्रसाद शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र प्रसाद, दुर्गावती देवी, माया देवी, संतोषी देवी, रेखा देवी और शिवम कुमार घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल मुकेश प्रसाद, पवन प्रसाद, शंकर प्रसाद, गुड्डू प्रसाद और शत्रुधन प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया है।शुक्रवार को अमीन और सर्वे कर्मी गांव में भूमि सर्वे के लिए पहुंचे थे। पुश्तैनी जमीन को अपने-अपने नाम दर्ज कराने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि शुक्रवार को भी एक पक्ष के पवन कुमार के साथ मारपीट की गई थी। रात में सुलह की कोशिश चल रही थी, तभी दूसरे पक्ष ने बाहरी लोगों को बुलाकर हमला करवा दिया।थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें