मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्घटनाग्रस्त सौर्य एयरलाइंस के विमान का ब्लैक बॉक्स जांच के लिए सिंगापुर भेजा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू, । त्रिभुवन अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल पर 24 जुलाई को

दुर्घटनाग्रस्त हुए सौर्य एयरलाइंस के विमान का ब्लैक बॉक्स को जांच के लिए

सिंगापुर भेजा गया है। ब्लैक बॉक्स की रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के

कारणों का पता लग पाएगा।

नागरिक उड्डययन प्राधिकरण के कार्यकारी

निदेशक प्रदीप अधिकारी ने बताया कि जांच समिति के अध्यक्ष रतीश चन्द लाल

स्वयं ब्लैक बॉक्स लेकर सिंगापुर गए हैं।ब्लैक बॉक्स में मौजूद वाइस

रिकॉर्डर को डिकोड करने के बाद विमान दुर्घटना के पीछे की तकनीकी खामियों

का पता चलने की उम्मीद की जा रही है। पायलट और एटीसी के बीच हुए संवाद और

दोनों पायलटों के बीच हुए संवाद से भी दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा

सकता है।

काठमांडू से पोखरा के लिए 24 जुलाई को सौर्य एयरलाइंस का

विमान 9Z AEM उड़ान भरने के कुछ सेकेंड के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस विमान में सवार 19 में से 18 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस

दुर्घटना में एकमात्र जीवित व्यक्ति विमान का पायलट था। यह विमान पोखरा

में नियमित जांच के लिए ले जाया जा रहा था, जिसके कारण विमान में एयरलाइंस

कंपनी के तकनीकी कर्मचारी, मेंटेनेंस स्टाफ, सेफ्टी स्टाफ और ग्राउंड स्टाफ

मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें