मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

बलूचिस्तान में BLA का कहर, सरनान पर कब्जा कर पुलिस स्टेशन उड़ाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बलूचिस्तान में BLA का कहर, सरनान पर कब्जा कर पुलिस स्टेशन उड़ाया

क्वेटा। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने बलूचिस्तान के पिशिन जिले के सरनान कस्बे पर 'पूरी तरह कब्‍जे' का दावा क‍िया। संगठन के अनुसार, इस कार्रवाई में एक पुलिस स्टेशन को विस्फोट करके उड़ा दिया गया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सरकारी कार्यालयों में भी आग लगा दी गई और कई पुलिसकर्मियों को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था।

द बलूचिस्तान पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गुरुवार को हुए इस हमले के दौरान बीएलए के लड़ाकों ने पुलिस स्टेशन से हथियार और गोला-बारूद अपने कब्जे में ले लिए और बाद में विस्फोटकों से इमारत को नष्ट कर दिया।

उन्होंने नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (एनएडीआरए) कार्यालय समेत कई सरकारी दफ्तरों में भी आग लगा दी।

अभियान के बाद जारी एक बयान में बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने कहा, "आज बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने पिशिन के सरानन कस्बे पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया। उन्होंने पुलिस स्टेशन, नादरा कार्यालय और अन्य सरकारी इमारतों को अपने कब्जे में लिया।

इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। पुलिस स्टेशन से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त करने के बाद इमारत को विस्फोट से ध्वस्त कर दिया गया।

बलूच लिबरेशन आर्मी इस कार्रवाई की जिम्मेदारी लेती है।"

इस बीच, प्रमुख बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने शुक्रवार को दावा किया कि सरनान अभियान के बाद बलूच लड़ाकों ने बलूचिस्तान के बोलान क्षेत्र में स्थित कहातान पुलिस स्टेशन पर भी कब्जा कर लिया और पुलिस रिकॉर्ड, हथियार तथा गोला-बारूद जब्त करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया।

मीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "सरनान, पिशिन के बाद अब एक और पुलिस स्टेशन खत्म हो गया है। बलूचिस्तान गणराज्य की बलूच रक्षा और सुरक्षा बलों ने बोलान क्षेत्र में कहतान पुलिस स्टेशन पर कब्जा कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड, हथियार और गोला-बारूद जब्त करने के बाद इमारत में आग लगा दी गई।

इलाके में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां मौजूद हैं, लेकिन वह अपने बैरकों तक ही सीमित रही।"

उन्होंने आगे कहा, "बलूच बल लगातार बलूचिस्तान गणराज्य के विभिन्न हिस्सों में अपना नियंत्रण बढ़ा रहे हैं, जिससे जमीनी स्तर पर शक्ति संतुलन में बदलाव दिखाई दे रहा है।"

स्थानीय मीडिया के अनुसार, गुरुवार को बलूच लड़ाकों ने कलात, मस्तुंग, खारान, चगाई और वाशुक समेत बलूचिस्तान के कई प्रमुख राजमार्गों पर नाकेबंदी कर दी और कुछ व्यावसायिक वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।

द बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया कि इन नाकेबंदियों के दौरान कलात में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर भी घात लगाकर हमला किया गया, जिससे प्रमुख राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि जब पाकिस्तानी सुरक्षा बल बख्तरबंद वाहनों में सवार होकर इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला किया गया।

यह हमला उस घटना के एक दिन बाद हुआ, जब कलात के मंगूचर क्षेत्र में मकई के पास पैदल जा रहे पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के जवानों को उनके ठिकानों की ओर बढ़ते समय एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से निशाना बनाया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, इस विस्फोट में छह पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें