मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान में बीएलए का दावा, हमले में 45 से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पाकिस्तान में बीएलए का दावा, हमले में 45 से ज्यादा सैनिकों को मारने का दावा

क्वेटा। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि इस हमले में 45 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने जारी बयान में कहा कि गुरुवार को मस्तुंग के खड़कूचा इलाके में संगठन की 'फतह स्क्वाड' इकाई ने यह हमला किया। उन्होंने इसे "सुनियोजित और तीव्र अभियान" बताया।

प्रवक्ता के अनुसार, संगठन ने उन बसों के काफिले को निशाना बनाया, जिनमें पाकिस्तानी सेना के जवान, उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मी और घटना के बाद मौके पर पहुंची सैन्य टुकड़ियां मौजूद थीं।

बयान में कहा गया, "अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस अभियान में कब्जाधारी सेना के 45 से अधिक जवान मारे गए हैं और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं। मौजूदा युद्धक्षेत्र की स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना है।"

हालांकि, पाकिस्तानी अधिकारियों ने सैन्य काफिले पर हमले की पुष्टि की है, लेकिन हताहतों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

स्थानीय सूत्रों के हवाले से 'द बलूचिस्तान पोस्ट' ने बताया कि मस्तुंग के खड़कूचा इलाके में गुरुवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 11 अन्य घायल हो गए।

यह घटना सैन्य काफिले पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में बढ़े तनाव के बीच हुई।

इस महीने की शुरुआत में भी बीएलए ने बलूचिस्तान के ग्वादर जिले के जिवानी क्षेत्र में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड्स के एक शिविर पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। संगठन ने दावा किया था कि इस हमले में 30 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हुए।

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच के अनुसार, यह हमला जिवानी के पनवान इलाके में हुआ, जहां संगठन की 'मजीद ब्रिगेड' के एक सदस्य ने विस्फोटकों से भरे माजदा वाहन को कोस्ट गार्ड्स के शिविर में घुसाकर विस्फोट कर दिया।

बयान में कहा गया था कि शक्तिशाली विस्फोट के कारण कोस्ट गार्ड्स का किलेबंद शिविर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया।

हाल के दिनों में बलूचिस्तान में बलूच सशस्त्र संगठनों द्वारा पाकिस्तानी सेना और पुलिस बलों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिनमें सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को भी क्षति पहुंची है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें