मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा की वृहद कार्यसमिति की बैठक आज, हजार से ज्यादा पदाधिकारी होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटों पर जीत

के बाद भाजपा संगठन आगामी कार्यक्रमों की रणनीति में जुट गया है। इसको लेकर

आज (रविवार को) प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। इसमें

एक हजार से ज्यादा पदाधिकारी और नेता शामिल होंगे। दिन भर चलने वाली इस

बैठक में केंद्र सरकार में शामिल प्रदेश के छह मंत्रियों और नवनिर्वाचित

सांसदों का सम्मान भी किया जाएगा।

वृहद

कार्यसमिति की बैठक दोपहर 12 बजे रवींद्र भवन में शुरू होगी। दो सत्रों में

होने वाली यह बैठक दिनभर चलेगी। इसमें लगभग 200 से अधिक वरिष्ठ नेताओं

समेत 1000 से अधिक पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। संगठन

प्रभारी शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के

अलावा कई वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद होंगे।

बैठक

में पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा और लोकसभा चुनाव में संगठन के कामों

की भी समीक्षा होगी। बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान की तारीख और

कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 163 और

लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतीं हैं। इस ऐतिहासिक जीत पर पार्टी बैठक

के दौरान जनता और कार्यकर्ताओं का आभार करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें