मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता पर हुए हमला मामले में एक आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। बीते दिनों जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में भाजपा नेता सह पार्षद पति शशि मोदी पर हुए हमले का एक आरोपी फुट्टो यादव उर्फ रोशन कुमार को बेगूसराय थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।उक्त आशय की जानकारी सोमवार को डीएसपी टू राकेश कुमार ने दी। डीएसपी ने बताया कि बीते दिनों शशि मोदी पर अपराधियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद शशि मोदी बुरी तरह से घायल हो गए थे। आनन -फानन में इलाज के लिए शशि मोदी को स्थानीय लोग एवं पुलिस के द्वारा जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां अभी शशि मोदी का इलाज जारी है। इसके बाद शशि मोदी के पिता ने 17 नामजद अभियुक्त बनाया था।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेगूसराय थाना क्षेत्र से लोदीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले फुट्टो यादव उर्फ रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि गणेश पूजा मेला के दौरान कुछ युवक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था। इसी का विरोध शशि मोदी के द्वारा किया गया था। जिसके बाद गुस्से में आकर सभी युवक ने मिलकर शशि मोदी पर हमला किया था।इसके बाद डिआईयू की टीम और बबरगंज थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें