मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा जिला प्रवक्ता पर हमला, अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भागलपुर। जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में पार्षद पति सह भाजपा नेता शशि मोदी पर अपराधियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि शशि मोदी पर अपराधियों ने बम से हमला कर दिया। इसके बाद जैसे ही वह जमीन पर गिरे तो अपराधियों ने गले और सिर समेत शरीर के कई हिस्से में धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके साथी गोलू तिवारी पर भी हमला कर दिया गया। घटना में गम्भीर रूप से घायल पार्षद पति और उनके साथी को आनन फानन में जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है बीते रात करीब 12 बजे कई युवकों ने नशे में कुतुबगंज स्थित गणेश पूजा पंडाल पहुँचे। वहाँ महिलाओं पर फब्तियां कसने लगे। साथ ही एक युवक से फ़ोन भी छीन लिया। पंडाल में मौजूद पार्षद पति ने यह देखा तो उसने नशेड़ियों को रोक लेकिन विवाद हो गया। इसके बाद अपराधियों ने शशि मोदी पर हमला कर दिया। अपराधी यहीं नहीं रुके उसने शशि मोदी के पिता के घर पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत है।भागलपुर एसएसपी कार्यालय के हवाले से बताया गया है कि बबरगंज थाना अंतर्गत कुतुबगंज महादेव तालाब के पास गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। बीते 08 सितंबर को मेला में लोदीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवकों के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस पर मेला के संयोजक एवं लोदीपुर थाना के युवकों के बीच नोंक झोंक हुई, जिसे वार्ड पार्षद के पति शशि मोदी एवं पूजा संयोजकों के द्वारा समझा बुझाकर मामला को शांत कर दिया गया।09 सितंबर की रात्रि करीब 11:30 बजे चौधरीडीह के रहने वाले युवकों के द्वारा वार्ड परिषद के पति शशि मोदी एवं अन्य दो लोगों पर गणेश पूजा के मेले में जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बबरगंज पुलिस के द्वारा उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बम से हमले जैसी बात गलत है। इस मामले में घटना कारित करने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है तथा अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें