मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में प्रदर्शन कर फूंके राहुल गांधी के पुतले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल

गांधी के सोमवार को संसद में हिन्दू समाज को लेकर दिए गए बयान के विरोध में

मंगलवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन कर पुतला जलाया गया। भारतीय जनता युवा

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में भोपाल में प्रदेश

कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंककर

हिंदू समाज को हिंसक बताने वाले बयान का विरोध जताया।

युवा

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में भोपाल में शिवाजी नगर

चौराहे के पास कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के पास राहुल गांधी के बयान के

खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान वैभव पंवार ने कहा कि संसद के

अंदर हिंदू समाज को हिंसक बताना राहुल गांधी की हिन्दुओं के प्रति नफरत को

जगजाहिर कर रहा है।

पंवार ने कहा कि हिंदू समाज के प्रति

घृणा से भरा राहुल गांधी का बयान अत्यंत निंदनीय और अपमानित करने वाला है।

पूरा युवा मोर्चा इसका विरोध करता है। पूरे प्रदेश में मोर्चा कार्यकर्ताओं

ने राहुल गांधी के पुतले फूंके हैं। राहुल गांधी को बगैर देर किए हिंदू

समाज से माफी मांगनी चाहिए नहीं तो हिंदू समाज जगह-जगह प्रदर्शन करेगा।

हिन्दुओं का अपमान करना राहुल गांधी और कांग्रेस का असली चरित्र

युवा

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंवार ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी

चुनावी हिंदू हैं। उनका हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। चुनाव के समय

यह लोग कोट और कुर्ते के ऊपर जनेऊ पहनकर हिंदू दिखने का ढोंग करते हैं।

हिंदुओं का अपमान करना और तुष्टिकरण की राजनीति करना राहुल गांधी और

कांग्रेस का असली चाल और चरित्र है। उन्होंने कहा कि हिंदू भारत का मूल

समाज है, भारत की आत्मा है। हिंदू समाज सर्वे भवन्तु सुखिनः का पाठ पढ़ता है

हिंसक नहीं होता।

प्रदेश भर में प्रदर्शन कर जताया पुतला

भारतीय

जनता युवा मोर्चा द्वारा आज मध्यप्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस नेता

राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज को लेकर संसद में दिए गए बयान को लेकर विरोध

प्रदर्शन कर पुतला जलाया गया। भाजपा युवा मोर्चा ने कहा कि राहुल गांधी

अपने बयान को लेकर हिंदू समाज से तुरंत माफी मांगें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें