मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

छिंदवाड़ा समेत प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी भाजपाः केन्द्रीय मंत्री आठवले

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

भोपाल। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के समय मध्यप्रदेश में

भाजपा की सरकार नहीं थी, लेकिन उस समय भी भाजपा ने प्रदेश की 29 लोकसभा

सीटों में से 28 पर जीत हासिल की थी। इस बार जब लोकसभा चुनाव हो रहे हैं,

तब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक्जिट पोल के अनुमानों को झुठलाते हुए

रिकॉर्ड बहुमत से भाजपा की सरकारें बन चुकी हैं। मध्यप्रदेश में तो भाजपा

ने 163 सीटों पर जीत हासिल की है। इसलिए इस बार छिंदवाड़ा सहित प्रदेश की

सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी और देश में अबकी बार, 400 पार का

नारा साकार होगा। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन

देगी।

यह बात केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले ने शुक्रवार को भोपाल

में भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

मोदी सरकार ने दिया बाबा साहब को सम्मान

केन्द्रीय

मंत्री आठवले ने कहा कि मध्यप्रदेश बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की

जन्मस्थली है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में

ही बाबा साहब की जन्मस्थली महू में उनका भव्य स्मारक बना है। संविधान की

ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन के रूप में दिल्ली में 26, अलीपुर रोड के जिस

बंगले में बाबा साहब ने देश के संविधान की रचना की, वहां पर बाबा साहब का

स्मारक बनाने की मांग दलित समाज की ओर से लगातार की जाती रही, लेकिन

कांग्रेस की सरकारों ने ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने

भाजपा की सरकार बनते ही वहां 350 करोड़ रुपयों की लागत से बाबा साहब का भव्य

स्मारक बनवाया है। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद महाराष्ट्र

सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस सरकार ने लंदन के उस घर को

खरीद लिया है, 1922-23 में जहां रहकर बाबा साहब ने पढ़ाई की थी। वहां भी

बाबा साहब का स्मारक बन रहा है।

आठवले ने कहा कि कांग्रेस की सरकार

ने तो बाबा साहब के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में जमीन तक नहीं दी थी।

इसलिए उनका अंतिम संस्कार मुंबई के दादर में चैत्य भूमि पर किया गया। यहां

हर साल बाबा साहब के जन्मदिवस और परिनिर्वाण दिवस पर लाखों लोग आते हैं,

जिसे देखते हुए यह स्थान काफी छोटा पड़ता था। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के

बाद पास में स्थित मिल की जमीन का अधिग्रहण किया गया और अब यहां पर बाबा का

350 फीट ऊंचा भव्य स्टेच्यू बन रहा है।

देश का लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन खतरे में

केन्द्रीय

मंत्री आठवले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के पास कोई

दूसरा विषय नहीं है, इसलिए वे बोलते हैं कि देश का लोकतंत्र खतरे में है।

प्रधानमंत्री मोदी लोकतांत्रिक तरीके से देश को चला रहे हैं और लोकतंत्र

नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन खतरे में है। विपक्षी दलों

के लोग मोदी के बारे में उल्टी-सीधी बातें बोलते हैं, गालियां देते रहते

हैं। लेकिन ये मोदी को जितनी गालियां देंगे, उनके वोट उतने ही बढ़ते हैं।

आठवले ने कहा कि 2019 में कांग्रेस ने राफेल विमान खरीदी के नाम पर बखेड़ा

किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया था कि राफेल खरीदी में कोई

भ्रष्टाचार नहीं हुआ। इसके बाद राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ी थी

विपक्ष को न्यायपालिका पर विश्वास नहीं

उन्होंने

कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग ईडी, सीबीआई जैसी संस्थाओं के

दुरुपयोग का आरोप लगाती हैं, जो गलत है। ईडी हो या सीबीआई ये सभी संवैधानिक

संस्थाएं हैं और ये नियम-कानून के हिसाब से चलती हैं, भाजपा के हिसाब

नहीं। चाहे हेमंत सोरेन हों या अरविंद केजरीवाल हों, इनके खिलाफ सरकारी

एजेंसियों के पास पर्याप्त सबूत हैं, जिसके आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की

गई है। अगर विपक्षी नेताओं को यह लगता है कि वो गलत नहीं हैं, तो वे कोर्ट

जाएं, कोर्ट उनकी बात सुनेगा। इन नेताओं को न्यायपालिका पर विश्वास है या

नहीं? उन्होंने अपनी चिर परिचित शैली में कहा कि-जो गलत काम करेगा वो जेल

जाएगा, जो अच्छा काम करेगा वो वेल (सदन) में आएगा।

इंडी गठबंधन में शामिल हैं महिला विरोधी लोग

आठवले

ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब की भावनाओं के अनुरूप महिलाओं

को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण दिया। इसके अनुसार जब 2029 के

लोकसभा चुनाव होंगे, तो 181 से अधिक महिला सांसद सदन में होंगी, यह हम सभी

के लिए बहुत खुशी की बात है। यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार ने महिला आरक्षण

के लिए जब प्रयास किया था, जब भाजपा ने उसका समर्थन किया था, लेकिन लालू

यादव और मुलायम सिंह यादव की पार्टियों ने इसका विरोध किया था। आज ये सभी

महिला विरोधी दल और नेता इंडी गठबंधन में शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें