मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल की त्रासदी में सबसे पहले भाजपा ने राहत पहुचाई : जे.पी. नड्डा ने केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
हिमाचल की त्रासदी में सबसे पहले भाजपा ने राहत पहुचाई : जे.पी. नड्डा ने केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

हिमाचल की त्रासदी में सबसे पहले भाजपा ने राहत पहुचाई : जे.पी. नड्डा ने केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

मंडी, हिमाचल प्रदेश | 09 जुलाई 2025

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित मंडी जिले के नाचन, पंगलियूर, बागा, सैंज और थुनाग क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया। भारी बारिश से हुई व्यापक तबाही के बीच नड्डा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि भारत सरकार उनके पुनर्वास एवं सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “आर्थिक मदद की दृष्टि से भारत सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ पहले भी खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी।”

आपदा ग्रस्त इलाकों में राहत शिविरों का निरीक्षण करते हुए नड्डा ने बताया कि किस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और अन्न, दवाइयों, वस्त्रों एवं रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं को प्रभावितों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पहली राजनीतिक पार्टी थी जिसने आपदा की घड़ी में जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और सेवा केंद्रों के माध्यम से राहत का समन्वित वितरण किया।

नड्डा ने बताया कि 2023 में जब हिमाचल में त्रासदी आई थी, तब वे तीन बार प्रदेश आए थे और केंद्र सरकार से 3146 करोड़ रुपये की सहायता दिलाई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पुनर्वास कार्यों के लिए हाल ही में एनडीआरएफ के तहत 2006 करोड़ रुपये और स्वीकृत किए हैं। इस तरह कुल राहत राशि 5152 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 1 लाख से अधिक आवास स्वीकृत हुए हैं, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से 3000 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाएं राज्य को दी गई हैं।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, "हिमाचल प्रदेश मेरी जन्मभूमि है, मैं इस माटी का ऋणी हूं। जब-जब हिमाचल पर संकट आया है, तब-तब मैं यहां आया हूं और जनता के बीच खड़ा रहा हूं। आज भी केंद्र सरकार की ओर से मैं यह आश्वासन देने आया हूं कि हिमाचल को कभी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।"

आपदा में अपने परिजन, घर और जीवन की संपत्ति गंवा चुके लोगों के साथ संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण की इस प्रक्रिया में केंद्र सरकार हर कदम पर राज्य सरकार और जनता के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने विशेष रूप से नाचन विधानसभा क्षेत्र के पुष्प राज और तिलक राज जैसे लोगों की पीड़ा का उल्लेख किया, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने परिजन गंवाए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा हिमाचल के लिए एक भरोसे का संकल्प बनकर सामने आया है। जगत प्रकाश नड्डा के शब्दों में वह भाव स्पष्ट झलकता है कि जब तक पुनर्वास की अंतिम ईंट नहीं लग जाती, तब तक भाजपा और केंद्र सरकार चैन से नहीं बैठने वाली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें