मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

जेपी नड्डा आज दिल्ली में जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेपी नड्डा आज दिल्ली में जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर दो बजे प्रदेश कार्यालय में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र "संकल्प पत्र भाग-I" जारी करेंगे।सूत्रों के अनुसार, संकल्प पत्र दिल्ली की महिलाओं, युवाओं और गरीब तबके पर केंद्रित है। संकल्प पत्र में गरीब परिवारों के लिए 300 यूनिट फ्री बिजली, मंदिर-गुरुद्वारों के लिए 500 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना की घोषणा की जा सकती है।उल्लेखनीय है कि संकल्प पत्र तैयार करने के लिए भाजपा ने रामवीर सिंह विधूड़ी के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया था। संकल्प पत्र समिति ने दिल्ली के लोगों से विजय संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगे। करीब 1,04,322 लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। सुझाव अभियान के लिए वीडियो वैन को भी दिल्ली में सड़कों पर उतारा गया। वैन के जरिए 60,754 सुझाव और करीब 40,000 सुझाव सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुए। इसके अलावा भाजपा संकल्प पत्र कमेटी ने करीब एक महीने तक आरडब्ल्यूए, लघु उद्योग,व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, डॉक्टर्स, शिक्षक, सफाई कर्मचारी, ऑटो चालक, झुग्गीवासी, पूर्वांचली, जाट, गुर्जर, सिख सभी वर्गों के बीच जा कर सुझाव लिए। प्राप्त सुझावों के आधार पर कमेटी ने लगभग 25 सूत्री संकल्प पत्र को अंतिम रूप दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें