मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

पैलेट गन विवाद में राहुल के धरने पर भाजपा का निशाना, रविशंकर ने साधा हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पैलेट गन विवाद में राहुल के धरने पर भाजपा का निशाना, रविशंकर ने साधा हमला

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। इस दौरान वे पैलेट गन पीड़ित के समर्थन में थाने में ही धरने पर बैठ गए। यहां हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। राहुल गांधी ने पैलेट गन चलाने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की, जिसे लेकर भाजपा की ओर से निशाना साधा गया है।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों से कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल गांधी अब लोकतांत्रिक राजनीति के बजाय अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। वह बिना अनुमति, बिना किसी पूर्व सूचना के दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठे हैं। कभी वह प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठते हैं और अब वह यहां धरने पर बैठ गए हैं।"

रविशंकर प्रसाद ने कहा, "पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस घटना का वह जिक्र कर रहे हैं, उसके बारे में शिकायत पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

अब यह जांच की प्रक्रिया के अधीन है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पीड़ितों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने खुद सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया। समिति में दो अन्य न्यायाधीश, एक पूर्व सीबीआई निदेशक और एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

ऐसी उच्चस्तरीय समिति के समक्ष गोलीबारी हुई या नहीं, यह भी जांच का विषय होगा।''

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को नियम-कानून का कोई सम्मान नहीं करना है; थाने में जाकर धरने पर बैठ जाएंगे और अराजकता फैलाना शुरू करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस पार्टी की ओर से जो स्टैंड लिया गया, उसमें वो फंस गई है।

देश के सामने यह संदेश चला गया है कि मुस्लिम परस्ती के दबाव में कांग्रेस ने उस वक्त पांच में से दो स्टैंजा गाने का निर्णय किया था, तब इसका भारी विरोध हुआ था। अब तो स्थिति यह है कि जो तथ्य सामने आए हैं। राजेंद्र प्रसाद ने 24 जनवरी 1947 को संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में घोषणा की थी कि 'वंदे मातरम' राष्ट्रगीत होगा और 'जन गण मन' राष्ट्रगान होगा।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद ने यह तो नहीं कहा था कि 'वंदे मातरम' को काट-छांट कर गाया जाएगा। 15 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हो रहा था, तो महान संगीतकार ओंकारनाथ ठाकुर ने सरदार पटेल के आग्रह पर यह पूरा गीत गाया था। इस मामले पर वे (कांग्रेस) रोज फंस रहे हैं, ऐसे में ध्यान कैसे बंटाया जाए? तो अब ये अराजकता कर रहे हैं।

हम इसकी भर्त्सना करते हैं। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि कांग्रेस राहुल गांधी की अगुवाई में अराजकता की पार्टी बन गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें