मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा निशाना, कहा- संविधान विरोधी है कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और उसके

सहयोगी दलों को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें संविधान विरोधी बताया है। भाजपा

ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान बदलने पर चलाए गए नैरेटिव से दलितों,

ओबीसी समाज के लोगों को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने संविधान के

निर्माता बाबा साहेब का अपमान किया है।

सोमवार को भाजपा मुख्यालय

में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के राज्य सभा सदस्य बृज लाल ने कहा कि

कांग्रेस पार्टी गलत नैरेटिव सेट कर देश के लोगों को भ्रमित कर रही है।

कांग्रेस पार्टी दलितों को भ्रमित कर रही है कि भाजपा आरक्षण खत्म कर देगी

और संविधान को बदल देगी जबकि ये लोग ही आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी

हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भीम-मीम की बात करते हैं लेकिन वे

हमेशा मीम की बात करते हैं । 1961 में नेहरू ने सभी राज्यों को पत्र लिखा

था कि उन्हें आरक्षण पसंद नहीं है। कर्नाटक में मुसलमानों को ओबीसी का

आरक्षण दिया जा रहा है। ये तो धार्मिक आधार पर कांग्रेस राजनीति कर रही है।

इस तरह संविधान विरोधी तो कांग्रेस पार्टी है।

उन्होंने कहा कि

जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया। इससे सबसे बड़ा लाभ वहां रह

रहे एससी, एसटी, और ओबीसी लोगों हुआ है। मुस्लिम समाज के पिछड़े वर्ग को

लाभ मिला है। बाबा साहेब का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने किया। इन्हें

भारत रत्न भी भाजपा के कार्यकाल में दिया गया। कांग्रेस ने संविधान

निर्माता का अपमान किया, यह नैरेटिव गढ़ रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा

परिवर्तन संविधान में कांग्रेस ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें