मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

पाक को रोका गया पानी में से दस फीसदी का उपयोग लेना भी शुरू कर दिया : राठौड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
पाक को रोका गया पानी में से दस फीसदी का उपयोग लेना भी शुरू कर दिया : राठौड़

जोधपुर। पाकिस्तान ने आतंकवाद को पैदा किया। आतंवादियों को प्रश्रय दिया है। प्रशिक्षण दिया और निर्दोष नागरिकों की हत्या का कुकृत्य किया है। ऐसे में उसको सबक सिखाना बहुत जरूरी था और हमारी सेना ने बखूबी सबक सिखाया है। उनके आतंकवाद के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया है। आतंकवादियों को धराशाही किया है। उनके एयरबेस को तोड़ा ताकि वे किसी प्रकार की आतंकवादी गतिविधि नहीं कर पाए। यह बात आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कही।राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि-ऐसी स्थिति पैदा की गई कि पाकिस्तान गिड़गिड़ाया। उसने हिन्दुस्तान के अधिकारियों से बात की कि हम बात करना चाहते है। बातचीत के बाद सीजफायर का निर्णय लिया गया। यह बात सही है कि पाकिस्तान अविश्वसनीय है। कई बार पाकिस्तान ने सीज फायर तोड़ा है और आतंकवाद की गतिविधियां करता रहा है। लेकिन इस बार उसकी रीढ़ तोड़ दी है। पूरा अच्छी तरह से सबक सिखाया गया है, दुनिया में वह बेनकाब हो गया है।राठौड़ ने कहा कि पूरा हिन्दूस्तान एकजुट रहा है। हमारी सेना ने बहुत बहादूरी दिखाई है और आतंकवाद का खात्मा करने में सफलता प्राप्त की। अभी हम लोग सभी नेता सीमांत क्षेत्रों का दौरा करने के साथ पड़ताल कर रहे है। पानी के सवाल पर कहा कि जो पानी हमने रोका है उसमें से दस फीसदी पानी हमने उपयोग में लेना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की जीवन रेखा यह पानी है। वह खून भी बहा रहा है। इसी आधार पर वह घुटने टेक देगा।उन्होंने कहा कि यह सरकार का अच्छा निर्णय है। इस मौके कांगे्रस को कैसे राजनीति करने की सूझी है जबकि कोई मध्यस्थ नहीं है। इस प्रसंग पर कतई राजनीति नहीं करनी चाहिए। कांगे्रस ने पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्र पूछना शुरू कर दिया था जोकि सही नहीं है। हमें इस पर गर्व करना चाहिए।तिरंगा यात्रा पर कहा कि यह देशभक्ति का जज्बा है यह नागरिक निकाल रहे है, ये कोई बीजेपी का नहीं है। इसके लिए लोगों में अब राष्ट्र भक्ति का जज्बा जागा है। धर्म के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि जो लोग यह बात उठा रहे है उनके पास कोई सबूत नहीं है। जिन बहनों के साथ यह गुजरा है उनसे जाकर पूछो। सांसद उम्मेदाराम को घेरते हुए राठौड़ ने कहा कि उनके द्वारा पूछे गए सवाल से वे निदंनीय है। कांगे्रस को भी अपने ऐसे सांसद से निजात पाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी ने पूरी दुनिया में भारत की साख को बढ़ाया है, यह सारी दुनिया जानती है। कल का उनका भाषण था जोकि एक सैनिक की तरह था।जोधपुर पहुंचने पर स्वागत, फलोदी के लिए रवाना :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज जयपुर से रवाना होकर जोधपुर पहुंचे। राइकाबाग रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के साथ जोधपुर पहुंचे। राठौड़ का स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में किया गया। राजसिको के पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व महापौर राजेंद्र कुमार गहलोत, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र बोराणा, जगदीश धानदिया और देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जोधपुर से कुछ ही देर में मदन राठौड़ फलोदी के लिए रवाना हो गए। उनका रामदेवरा जाने का कार्यक्रम भी है, जहां वे बाबा रामदेव के मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। मदन राठौड़ का जैसेलमेर जाकर वही रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें