मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौरः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू का आकस्मिक निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का

बुधवार की रात सीवियर कार्डियक अरेस्ट के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनका

अंतिम संस्कार आज गुरुवार को इंदौर के रीजनल पार्क मुक्तिधाम में होगा।

इससे पहले सुबह 10:30 बजे निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी

पिपलियाहाना से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। उनके निधन पर पार्टी नेताओं ने

भी शोक व्यक्त किया है।

उनके अचानक दिवंगत होने से

जहां समुचे भाजपा परिवार में दुख की लहर है, वहीं लेखन के क्षेत्र में

कार्यरत पत्रकार एवं स्तम्भकारों ने भी उनके अचानक से चले जाने को भारतीय

दृष्टि से किए जानेवाले लेखन के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

उल्लेखनीय

है कि गोविंद मालू खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश मीडिया

प्रभारी भी रह चुके हैं। अभी वे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता थे। वे मीडिया

और सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष जोरदार तरीके से रखते थे। आकस्मिक निधन

से 12 घंटे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस

कांग्रेस और इंडि गठबंधन पर निशाना साधा था।

उन्होंने

कई अहम विषयों पर अपनी लेखनी चलाई, जिसमें कि पाठकों द्वारा जो सबसे अधिक

बढ़े गए, उनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर शहीद की शहादत की

कुर्बानी, वोट की बलिवेदी पर देते हुए शहीद हेमंत करकरे को आतंकवादियों की

गोली से नहीं पुलिस की गोली से मृत बताते हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ

नेता प्रो.रामगोपाल राम मंदिर को बेकार बताते हुए, बाबरी-परस्ती की परस्तीश

में बेकरार हो, सनातन-राम को निशाना बनाते हैं, क्यों? राष्ट्रीय जनता

दल सुप्रीमो लालूप्रसाद यादव मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत करते हैं।

क्यों? अजा-जजा आरक्षण खत्म करने की साजिश कौन रच रहा है? भूल गए केशवानंद

भारती केस का निर्णय। देश को याद है राहुल गांधीजी। आपके मुंह से आम्बेडकर

जी का नाम शोभा नहीं देता। वे करते तुष्टिकरण, हम करते संतुष्टिकरण। जब

मोदी दहाड़ते हैं तो इनकी जमीन में भूकंप आ जाता है। मोदीजी जहां जाते

हैं, सांस्कृतिक राष्ट्र की आधारशीला के वृक्ष को पानी देते हैं, काशी,

महाकाल, मथुरा, धार की भोजशाला हो या कोई भी शक्ति पीठ। बाबरी के

सिपाहसालर, इस्लामिक राष्ट्र बनाने के, इरादों और पौधे को सींचते हैं।

सत्ता के लिए वोट बैंक के लिए वर्ग विभाजन के लिए लेख अत्यधिक महत्व रखते

हैं ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें