मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

पहली बार भाजपा प्रदेश की जिम्मेवारी सीमांचल के नेता डॉ दिलीप जायसवाल पर, बधाईयों का तांता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया । बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष की जिम्मेवारी सम्राट चौधरी

को हटाकर डॉ दिलीप जायसवाल को सौंपी गई है।सीमांचल के किसी भी नेता पर पहली

बार भाजपा हाईकमान ने भरोसा जताया और अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा

चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी डॉ दिलीप जायसवाल को सौंपी गई।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी

नड्डा के

निर्देश पर यह बदलाव किया।

डॉ दिलीप जायसवाल अभी वर्तमान में भाजपा

के विधान परिषद सदस्य हैं। वे लगातार तीसरी बार पूर्णिया-सह-अररिया-सह

किशनगंज स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से विज्ञान पार्षद चुने

गए।एमएलसी चुनाव लगातार तीन बार जीत का हैट्रिक लगाया है।सिक्किम के पार्टी

के प्रदेश प्रभारी के साथ साथ लंबे समय तक बिहार भाजपा संगठन में

कोषाध्यक्ष के पद पर रहे डॉ दिलीप जायसवाल बिहार सरकार में भूमि सुधार एवं

राजस्व विभाग में मंत्री हैं।किशनगंज के माता गुजरी देवी मेडिकल कॉलेज और

यूनिवर्सिटी के निदेशक पद पर भी हैं।

डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार

प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार

सिंह,विधायक विद्यासागर केशरी,जयप्रकाश यादव,विजय कुमार मंडल,जिलाध्यक्ष

आदित्य नारायण झा,पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक भगत उर्फ बमशंकर भगत,संतोष

सुराना,रणधीर सिंह,मनोज झा,नमो एप के प्रदेश संयोजक अविनाश कन्नौजिया

अंशु,सुष्मिता ठाकुर आदि ने बधाई देते हुए सीमांचल समेत पूरे बिहार में

भाजपा के संगठनात्मक रूप से मजबूत होने की अपेक्षा जताई।

स्थानीय

नेताओं ने कहा कि डॉ दिलीप जायसवाल विद्वान और पढ़े लिखे होने के साथ साथ

बेदाग छवि के हैं और इसका लाभ भाजपा संगठन को मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें