मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हाई कोर्ट का निर्देश स्वागत योग्य : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को राज्य

में बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बंगालादेशी घुसपैठियों को बाहर

निकालने के लिए राज्य सरकार को निर्देश दिए, जो स्वागत योग्य है। मरांडी ने

कहा कि भाजपा लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सदन से सड़क तक

आवाज उठा रही है। आज पूरे प्रदेश में राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति के

कारण घुसपैठियों को संरक्षण प्राप्त है। उनके सरकारी दस्तावेज बन रहे।

मरांडी

ने कहा कि स्थिति ऐसी भयावह हो चुकी है कि पूरे संथाल परगना की डेमोग्राफी

ही बदल गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के संरक्षण में आदिवासी समाज

की जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा। लव जिहाद के नाम पर बहन बेटियों

से शादी कर जमीन लूटे जा रहे। 1951 से 2011 की जनगणना के आंकड़े बताते हैं

कि मुसलमानों की जनसंख्या अप्रत्याशित ढंग से बढ़ी है और आदिवासी समाज की

जनसंख्या घट रही है।

मरांडी ने कहा कि हाई कोर्ट ने इस समस्या के

समाधान के लिए जो गंभीरता दिखाई है उससे राज्य का बड़ा भला होगा। उन्होंने

कहा कि राज्य सरकार न्यायालय के निर्देश के आलोक में अविलंब जिलों से

रिपोर्ट मांगे और विधि सम्मत कारवाई सुनिश्चित कराए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें