मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

जल संकट पर बोली भाजपा- दिल्ली सरकार की पानी माफिया के साथ सांठगांठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राजधानी के कई हिस्सों में जल संकट बरकरार है। लोगों को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से दो-चार होना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार की नाकामी और "टैंकर माफिया" पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार का टैंकर माफिया के साथ सांठगांठ है।

गुरुवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद दिल्ली सरकार को बहाने बनाना बंद करना चाहिए, पानी की सप्लाई को दोष देना बंद करना चाहिए। दूसरों को दोष देने से अपने पाप कम नहीं होते। दिल्ली सरकार को लोगों को बताना चाहिए कि उन्होंने पानी माफिया के खिलाफ क्या कार्रवाई की है। दिल्ली सरकार पानी टैंकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाने के लिए बहाने बना रही है, क्योंकि शायद उन्हें हर पानी के टैंकर पर कमीशन मिल रहा है, इसलिए कार्रवाई करने की बजाय दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं।

पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा पर आरोप लगाती है लेकिन हिमाचल प्रदेश ही पानी देने से मना कर रहा है। कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या हरियाणा के लोगों के साथ यह दुर्व्यवहार उचित है। आम आदमी पार्टी जेल से सरकार चला रही है और दिल्ली के लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए सड़कों पर हैं। यह कितना उचित है।

उल्लेखनीय है कि आज सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकार ने हलफनामा दाखिल कर कहा कि टैंकर माफिया पर वे कार्रवाई नहीं कर सकते, क्योंकि ये सब टैंकर माफिया हरियाणा से संचालित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें