मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

ऑडियो टेप पर महाविकास आघाड़ी व कांग्रेस को स्पष्टीकरण देना चाहिएः भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑडियो टेप पर महाविकास आघाड़ी व कांग्रेस को स्पष्टीकरण देना चाहिएः भाजपा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आज 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रही है। इस बीच भाजपा ने आरोप लगा या है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विपक्ष बिटकॉइन घोटाले के पैसे का इस्तेमाल कर रहा है। भाजपा ने कहा कि सुप्रिया सुले और नाना पटोले के ऑडियो टेप पर महा विकास आघाड़ी और कांग्रेस को स्पष्टीकरण देना चाहिए।भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि सुप्रिया सुले के ऐसे 4 ऑडियो सामने आए हैं। आज सुप्रिया सुले कह रही हैं कि ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जनरेट किया गया है। वे इस टेप की आवाज को अपनी नहीं मान रही, जबकि उनके अपने भाई कह रहे हैं कि यह उनकी ही आवाज है।उन्होंने कहा कि ऑडियो टेप में साफ तौर पर सुन सकते हैं कि सुप्रिया सुले क्या निर्देश दे रही हैं और सिर्फ सुप्रिया सुले ही नहीं, नाना पटोले को भी सुन सकते हैं कि वह किस तरह कमिश्नर अमिताभ गुप्ता को निर्देश दे रहे हैं।संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से कथित तौर पर ये चीजें हो रही हैं और इसमें करोड़ों रुपये शामिल हैं, हम चाहते हैं कि राहुल गांधी इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करें और अपनी तरफ से स्पष्टीकरण भी दें कि क्या उन्होंने निर्देश नहीं दिए थे नाना पटोले को? सुप्रिया सुले को? ये 235 करोड़ रुपये का लेन-देन दुबई से हो रहा है, इसके पीछे की हकीकत क्या है? कांग्रेस को लोगों जवाब देना चाहिए।इससे पहले मंगलवार रात भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने डीलर, अमिताभ गुप्ता, सुप्रिया सुले, नाना पटोले की बातचीत का ऑडियो शेयर किया। उन्होंने पूछा- डीलर जिनकी बात कर रहा है, वे बड़े लोग कौन हैं?उल्लेखनीय है कि पुणे के पूर्व आईपीएस अधिकारी रवींद्र नाथ पाटिल ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बिटकॉइन घोटाले का पैसा इस्तेमाल हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें