भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज मुंबई में पार्टी के दो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
नई
दिल्ली, 21 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय
अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (बुधवार) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दो
कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी भाजपा ने अपने एक्स हैंडल पर साझा
की है।
भाजपा नेता नड्डा दोपहर 12ः50 बजे मुंबई चुनाव
संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक दादर पूर्व में वसंत
स्मृति नामक स्थान पर होगी।
एक्स हैंडल पर साझा की गई सूचना
के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम लगभग 7ः45 बजे
कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन अंधेरी पूर्व की शेर
पंजाब कालोनी के बीएमसी ग्राउंड में होगा।





