मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से नामांकन दाखिल किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से नामांकन दाखिल किया

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले प्रवेश वर्मा ने परिवार के साथ पूजन और हवन कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया।प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि यह शुभ कार्य सेवा और समर्पण के मेरे संकल्प को और दृढ़ करता है। ईश्वर की कृपा और आप सभी का समर्थन मार्गदर्शक बनेगा।वर्मा ने नामांकन से पहले चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में महादेव और मां गौरी का आशीर्वाद लिया। मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर और कनॉट प्लेस में हनुमान जी के दर्शन किए।उन्होंने कहा कि उनकी कृपा से यह यात्रा दिल्ली की सेवा और विकास के प्रति समर्पित रहेगी। आपका प्यार, समर्थन और आशीर्वाद इस संकल्प को मजबूत बनाएगा।इस दौरान प्रवेश वर्मा ने कहा कि "सभी के आशीर्वाद से मैं आज अपना नामांकन दाखिल कर रहा हूं। हम सुनिश्चित करेंगे कि अरविंद केजरीवाल की जमानत जब्त हो जाए। उन्होंने यहां के गरीब लोगों के साथ विश्वासघात किया है और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के लिए कुछ नहीं किया। यहां की जनता हमारे साथ है।"उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं नई दिल्ली विधानसभा के लोगों के लिए काम कर पाऊंगा। अरविंद केजरीवाल हारने जा रहे हैं, न केवल नई दिल्ली विधानसभा में बल्कि पूरी दिल्ली में और भाजपा आठ फरवरी को अपनी सरकार बनाने जा रही है और इसी वजह से वह अपना संयम खो चुके हैं।उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से इस समय अरविंद केजरीवाल, प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित चुनाव मैदान में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें