मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

प्रियंका के हलफनामे पर भाजपा हमलावर, कहा- नकली गांधी परिवार दलितों का अपमान करने में पीछे नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रियंका के हलफनामे पर भाजपा हमलावर, कहा- नकली गांधी परिवार दलितों का अपमान करने में पीछे नहीं

नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी के हलफनामे में दी गई जानकारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमला करते हुए कहा है कि नकली गांधी परिवार दलितों का अपमान करने में पीछे नहीं रहता। गांधी परिवार के दांत दिखाने के और, खाने के और हैं।भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रियंका गांधी का हलफनामा एक कबूलनामाहै, जो कांग्रेस और गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाडरा की घोषित संपत्ति में इनके देय आयकर 75 करोड़ से ज्यादा है। देश सोनिया गांधी, राहुल गांधी ओर प्रियंका गांधी वाडरा से स्पष्टीकरण चाहता है कि प्रथम दृष्टया गलत तरीके से अर्जित की गई इस संपत्ति के साधन क्या थे।उन्होंने कहा कि किसी को अगर सीखना है तो गांधी परिवार से सीखना चाहिए कि पाखंड क्या होता है। उन्होंने कहा कि एसयूवी और फार्म हाउस वाले क्या जाने कि पिछड़े समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाता है। जब प्रियंका गांधी पर्चा भरने अंदर जाती हैं तो पार्टी के अध्यक्ष को बाहर कर दिया जाता है। पार्टी दिखाने भर के लिए दलित नेता को अध्यक्ष बनाती है, सच्चाई यह है कि कांग्रेस दलित विरोधी है।गौरव भाटिया ने कहा कि वायनाड में आपदा आई तब गांधी परिवार ने एक रुपया दान नहीं दिया। देश में आपदा आती है तो राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं क्योंकि इनका मकसद बस इतना है कि इनका परिवार आगे बढ़े, आम जनता से इनको कोई लेना देना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें