मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भाजपा ने बताया लोकतंत्र की जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। ईवीएम-वीवीपीएटी सत्यापन के लिए शत प्रतिशत

पर्ची मिलान की याचिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने को भारतीय जनता

पार्टी (भाजपा) ने लोकतंत्र की जीत बताया है।

शुक्रवार को शीर्ष

कोर्ट के फैसले पर पार्टी का पक्ष रखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन है, आज लोकतंत्र की

जीत हुई है। आज बाबासाहेब अंबेडकर, संविधान, ईसीआई और लोकतंत्र की जीत हुई

है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस औऱ इंडी गठबंधन जो ईवीएम के खिलाफ

अफवाहें और निराधार दावे फैला रहे थे, उनकी हार हुई है। उन्हें देश से माफी

मांगनी चाहिए। पूनावाला ने कहा कि इंडी गठबंधन की मानसिकता आज उजागर हो गई

है, जो पंजाब और तेलंगाना में जीतने पर ईवीएम और ईसीआई का जश्न मनाते हैं

लेकिन जब वे चुनाव हारने वाले होते हैं तो उस समय वे संस्थानों पर सवाल

उठाना शुरू कर देते हैं। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। जो लोग संविधान

और बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान कर रहे थे, उन्हें माफी मांगनी चाहिए और

भारत के बारे में अफवाह फैलाना बंद करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिसमें

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में डाले गए वोटों का वीवीपैट के माध्यम से शत

प्रतिशत सत्यापन की मांग की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें