मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

अनुच्छेद 370 पर भाजपा का कांग्रेस-नेकां पर निशाना, कहा आरक्षण विरोधी है ‘इंडी अलायंस’

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनुच्छेद 370 पर भाजपा का कांग्रेस-नेकां पर निशाना, कहा आरक्षण विरोधी है ‘इंडी अलायंस’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में निरस्त किए जा चुके अनुच्छेद 370 पर मचे घमासान पर आज विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस पार्टी और राज्य में सरकार की अगुवाई कर रही नेशनल कांफ्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक ओर कांग्रेस पर दलित, पिछड़ों और महिला विरोधी होने का आरोप लगाया है और दूसरी ओर कहा है कि अनुच्‍छेद 370 की वापसी असंभव है।भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर कहा कि कल राज्य विधानसभा में प्रस्ताव को ‘इंडी’ अलायंस (विपक्षी पार्टियों का गठबंधन) ने पारित किया है। प्रस्ताव में वे जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान के खिलाफ एक नई जंग लड़ते हुए दिखाई देते हैं। स्मृति ईरानी ने इंडी अलायंस के नेताओं से सवालिया लहजे में कहा कि भारत की संसद और सुप्रीम कोर्ट के सर्वमान्य निर्णय का अपमान और अवहेलना करने का अधिकार कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को किसने दिया है?उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की कसमें खाते हुए कल भारतीय संविधान का गला घोंटने का दुस्साहस ‘इंडी’ अलायंस ने जम्मू-कश्मीर में किया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारत के संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए आदिवासी, दलितों और महिलाओं के अधिकारों का हनन करने का दुस्साहस कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडी’ अलायंस ने किया है। जागृत भारत उस दुस्साहस को बर्दाश्त नहीं करेगा।भाजपा नेत्री ने पूछा कि इंडी अलायंस के नेता बताएं कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद आदिवासी समाज, दलित और पिछड़े समाज को राज्य में भारत के संविधान के पूरी तरह लागू होने के बाद मिले अधिकार क्या कांग्रेस और इंडी अलायंस के खिलाफ हैं?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें