मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित भाजपा ने कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की दी सलाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी है।सोमवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश ने एक जून को एग्जिट पोल देख लिया है और हम चार जून को सटीक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। एग्जिट पोल के नतीजों को सच करता फैसला पूर्वोत्तर राज्यों के अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आया है।उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। यह दर्शाता है कि पूर्वोत्तर के लोगों ने भाजपा पर कितना भरोसा जताया है, भले ही आईएनडीआई गठबंधन और कांग्रेस ने बहुत प्रचार किया हो लेकिन जनता उन्हें नकार दिया है। कांग्रेस को अब आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। नगालैंड, असम, त्रिपुरा और मेघालय राज्यों ने कांग्रेस को भगा दिया है।शहजाद पूनावाला ने कहा कि मीडिया के एग्जिट पोल के बाद अब बाजार एक तरह से चार जून को जो होने की उम्मीद कर रहा है, उसका बैरोमीटर भी आ गया है, जब सेंसेक्स और निफ्टी ने लगभग 2000 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाई है। यह दर्शाता है कि न केवल बाजार बल्कि भारत के लोगों ने भी मोदी सरकार पर भरोसा जताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें