मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली सरकार जल संकट पर बुलाये विधान सभा का विशेष सत्रः भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली में जल संकट गहराता जा रहा है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश दिल्ली सरकार पर लगातार हमलावर है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने जल मंत्री आतिशी को आड़े हाथों लेते हुए दिल्ली के जल संकट के लिए हरियाणा सरकार पर झूठे दोषारोपण की निंदा की है।उन्होंने कहा कि यह समझ से परे है कि आतिशी कब तक झूठ बोल कर दिल्ली वालों को जल समस्या पर गुमराह करेंगी। हर बात के लिए विशेष सत्र बुलाने वाली सरकार को जलसंकट पर भी विशेष सत्र बुलाना चाहिए।सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जल समस्या जल शुद्धिकरण की कमी से नहीं बल्कि वजीराबाद, सोनिया विहार, ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के जल स्टोरेज तालाबों में भरी गाद से जल बर्बादी, सप्लाई के दौरान जल चोरी एवं लीकेज से है। दिल्ली में पेय जल का 53 प्रतिशत चोरी या लीकेज से बर्बाद होता है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मांग की है कि जल मंत्री आतिशी अविलंब जल संकट पर सर्वदलीय बैठक बुलाएं। दिल्ली में विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें