मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के खराब वित्तीय हालात के लिए आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जिम्मेदारः भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के खराब वित्तीय हालात के लिए आम आदमी पार्टी और केजरीवाल जिम्मेदारः भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी, पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री अतिशी दिल्ली की अर्थव्यवस्था को विध्वंस करने के लिए जिम्मेदार हैं। दिल्ली के वित्त विभाग की रिपोर्ट के आधार पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने ये आरोप लगाए।सांसद स्वराज ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकर वार्ता में कहा कि 31 साल में पहली बार दिल्ली का बजट घाटे में है। इसका अर्थ है कि दिल्ली में खर्च ज्यादा और आमदनी कम हो रही है। यह घाटा जानबूझकर पैदा किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 31 सालों में दिल्ली का बजट कभी घाटे में नहीं रहा। हमेशा दिल्ली का खर्च उसकी आमदनी से ज्यादा रहा है। उन्होंने कहा कि आतिशी और केजरीवाल सरकार को पता था कि दिल्ली के पास पैसे की कमी है। इसलिए अचानक उन्होंने एक पन्ने का आर्डर निकाला और 1000 से अधिक बस मार्शल को नौकरी से निकाल दिया। उनकी 6 महीने की सैलरी भी नहीं दी।स्वराज ने कहा कि दिल्ली की वर्तमान स्थिति इसलिए है क्योंकि दिल्ली सरकार लूट करने में लगी हुई थी। इससे साफ दिखता है कि आआपा सरकार में जवाबदेही और पारदर्शिता का अभाव है। उन्होंने कहा कि नजफगढ़ नाला की सफाई को बजट में शामिल नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि सरकार नाले की सफाई को लेकर कितनी गंभीर है। सरकार जनता की सामान्य समस्याओं के प्रति भी बेखबर है, तो ऐसे में क्या जिम्मेदारी उठाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें