मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस का हाथ कट्टरपंथी इस्लामिक आतंक के साथ: भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और राज्य के

मुख्यमंत्री के सहयोगी एम लक्ष्मण (जिन्हें मैसूर से टिकट भी मिला) के

एसडीपीआई के बारे में ताजा खुलासे के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा का

कहना है कि कांग्रेस का हाथ हमेशा कट्टरपंथी इस्लामिक आतंक के साथ रहा है।

26/11 के आतंकवादी कसाब, पुलवामा पर पाकिस्तान का बचाव करने के बाद अब

कांग्रेस ने माना कि उसने एसडीपीआई का समर्थन लिया है।

शुक्रवार

को मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि

कांग्रेस हमेशा एसडीपीआई जैसे संगठनों के साथ खड़ी है। एसडीपीआई कट्टरपंथी

इस्लामी आतंक समर्थक संगठन है, जो पीएफआई का राजनीतिक संगठन हैं। कांग्रेस

ने पहले भी इनसे समर्थन लिया है और आज भी खुली स्वीकारोक्ति कर्नाटक के एक

शीर्ष कांग्रेस नेता ने की है, जो सीएम सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी हैं।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मण ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में समर्थन लिया है,

जिसमें शायद वायनाड भी शामिल है और उन्होंने यह भी कहा कि वे एसडीपीआई के

साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा 'राजनीति' को

'राष्ट्र-नीति' से ऊपर रखती है। हम पहले ही देख चुके हैं कि कांग्रेस

आतंकवादी हमले में शामिल जिहादियों पर नरम रुख अख्तियार किया था।

दरअसल,

लक्ष्मण ने खुलासा किया है कि एसडीपीआई (प्रतिबंधित आतंकी समूह पीएफआई की

राजनीतिक शाखा) ने उनकी मदद करने के लिए कांग्रेस के समर्थन में अपना

उम्मीदवार वापस ले लिया। लक्ष्मण ने कहा कि कांग्रेस हमेशा एसडीपीआई का

समर्थन करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें