मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

नवजोत सिद्धू के बयान पर भाजपा का निशाना, कहा- दिल्ली में दोस्ती और पंजाब में कुश्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 16 जनवरी । सोमवार को अवैध रेत खनन पर नवजोत सिंह सिद्धू

के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोलते हुए इसे फायदे वाली दोस्ती

करार दिया है।

मंगलवार को भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स

पर साझा किए अपने बयान में कहा कि आज फायदे वाली दोस्ती क्या होती है, ये

आप और कांग्रेस बखूबी बता रहे हैं। वे दिल्ली में दोस्त हैं और पंजाब में

कुश्ती कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि भगवंत मान की सरकार में

उनके संरक्षण में अवैध रेत खनन हो रहा है। 39,000 करोड़ रुपये का

भ्रष्टाचार किया गया है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी

ने पहले कहा था कि वे भ्रष्टाचार से कभी समझौता नहीं करेंगे और कांग्रेस के

साथ कभी हाथ नहीं मिलाएंगे। आज वे एक-दूसरे के साथ गठबंधन में हैं।

उन्होंने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया है। इस तरह का पाखंडी गठबंधन आज

बनाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

उन्होंने

कहा कि दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी द्वारा एक प्रस्ताव पारित

किया गया था कि राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिए, क्योंकि वह

1984 के सिख नरसंहार के मास्टरमाइंड थे। अब क्या आम आदमी पार्टी ने राजीव

गांधी को माफ कर दिया है या कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी की भूमिका

स्वीकार कर ली है? इसका जवाब दिया जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें