मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने  दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया।नायब सिंह सैनी ने शनिवार को प्रचार अभियान की शुरुआत दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र के पार्टी उम्मीदवार सतीश जैन के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा से पहले सिविल लाइन एरिया में केंद्रीय बजट के प्रसारण को देखने के साथ की। इसके बाद उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए भाजपा क्यों जरूरी है, यह मूलमंत्र भी कार्यकर्ताओं को समझाया।इसके अलावा नायब सिंह सैनी ने शनिवार को वजीरपुर में पूनम शर्मा, बुराड़ी से शैलेंद्र, नांगलोई से मनोज शौकीन, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, तिलक नगर से श्वेता सैनी, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, जंगपुरा से तरविंदर मारवाह और मुंडका से गजेंद्र दराल के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ सांसद रामचंद्र जांगड़ा व पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी इन सभाओं में मौजूद रहे।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम से अलग वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार पूनम शर्मा के समर्थन में रोड शो के लिए पहुंचे। पूनम शर्मा के समर्थन में गडरिया समाज द्वारा अशोक विहार की सिंध धर्मशाला में एक जनसभा भी रखी गई। इस जनसभा के लिए मुख्यमंत्री को बैलगाड़ी से लाया गया। सभा में मुख्यमंत्री यमुना के पवित्र जल का कलश लेकर पहुंचे। नायब सिंह सैनी ने सभा में आम आदमी पार्टी की सरकार की विफलताओं को लेकर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि यमुना उनके लिए केवल पानी का स्रोत नहीं बल्कि आस्था का विषय है। वे स्वयं यमुना का जल पीकर आए हैं और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के झूठ की पोल भी खोली है।नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि आठ तारीख को जब दिल्ली के नतीजे आएंगे और यहां कमल खिलेगा तो आपकी हर समस्या का समाधान होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें