भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दावा-अभिषेक प्रसाद ने सरकारी गवाह बनना किया है स्वीकार ,झामुमो रच रही है पिंटू को रास्ते से हटाने की साजिश

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दावा-अभिषेक प्रसाद ने सरकारी गवाह बनना किया है स्वीकार ,झामुमो रच रही है पिंटू को रास्ते से हटाने की साजिश
रांची: प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने दावा किया है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद पिंटू ने सरकारी गवाह बनना स्वीकार कर लिया है, इसकी भनक लगते ही झामुमो अभिषेक पिंटू को रास्ते से हटाने की साजिश शुरु कर दी है। उसकी जान को भी खतरा है। झामुमो पर तंज कसते हुए अजय आलोक ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा दरअसल जमीन बेचो मोर्चा है। अभी तो एक जमीन का मसला ईडी के सामने आया है। आगे ना जाने कितने मामले सामने आयेंगे। झामुमो को लगता है कि उसे हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में सहानूभति का वोट मिलेगा, यह एक स्वपन के समान है। झारखंड की जनता सच जान चुकी है। चुनाव में झारखंड की जनता ही इसका जवाब देगी। उन्होंने आगे कहा कि जिस आदिवासी के पॉकेट में एक हजार नहीं होता, उसने करोड़ों की जमीन कब्जे में ले लिया। इसे आप क्या कहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड प्रधानमंत्री मोदी की दो आंखे है। वह किसी भी कीमत पर किसी भी आंख को खराब नहीं होने देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी भाजपाई ने ही राज्य को अलग कर यहां के लोगों को सौगात दी थी। भाजपा ने ही झारखंड को बनाया है, और इसे गढ़ने का काम भी भाजपा ही करेगी।





