मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का दावा,एनडीए के मतदाता कर रहे हैं मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया,। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बिहार के

सभी सीट पर एनडीए के जीत का दावा किया है।मोदी और विकास के नाम पर एनडीए

के वोटर इस बार के लोकसभा चुनाव में वोट करने के लिए मतदान केंद्र पर जा

रहे हैं।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को अररिया

में जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए ये बाते कही।

उन्होंने

पहले फेज में हुए चारों सीट पर जीत का दावा किया।उन्होंने कहा कि भले ही

बिहार में वोट का पोलिंग काम हुआ लेकिन एनडीए के मतदाता उत्साह के साथ

मतदान की प्रक्रिया में भाग लिए हैं।उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस के मतदाता

वोट देने के लिए में निकल रहे हैं।कारण उनको पता चल गया है कि इस बार इंडी

एलायंस का पत्ता साफ है और चालीसों सीट बिहार में और देश में 400 से अधिक

सीट एनडीए ला रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दुष्प्रचार में

लगे हैं कि संविधान खतरे में है लेकिन संविधान की रक्षा और संविधान के

वसूलों पर भाजपा चलती है,जिसे मतदाता भी अब समझने लगे हैं।उन्होंने कहा कि

अब जाति धर्म के नाम पर नहीं,बल्कि काम और विकास के नाम पर वोट करती है।देश

के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सबका

साथ,सबका विश्वास और सबका विकास को लेकर काम की है।

उन्होंने कहा कि

अररिया में सड़क,रेल,पुल पुलिया के क्षेत्र में प्रदीप कुमार सिंह ने

अमूलचूल काम किया है।यही कारण है कि केंद्रीय नेतृत्व ने उस पर विश्वास

जताते हुए फिर से उन्हें प्रत्याशी बनाया है और काम के बदौलत रिकार्ड मतों

से जीत दर्ज करेंगे।भारत का संविधान बदलकर हिंदू राष्ट्र निर्माण की बात को

दुष्प्रचार और मिथ्यापूर्ण करार दिया।उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री

अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था कि भारत सेक्युलर था,सेक्युलर है और सेक्युलर

रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में

हरेक वर्ग और जाति का विकास हुआ है।इसलिए सभी एकजुट होकर प्रधानमंत्री के

रूप में नरेंद्र मोदी को फिर से बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें