मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

कुवैत में आग हादसे के शव वायु सेना के विशेष विमान पहुंचे दिल्ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। कुवैत अग्नि दुर्घटना में मारे गए भारतीय

नागरिकों के शवों को लेकर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का विशेष विमान

शुक्रवार को कोच्चि होते हुए दिल्ली के पालम एयरबेस पर उतरा।

इस

अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत,

बांसुरी स्वराज और अन्य नेता हवाई अड्डे पर मौजूद थे। सभी नेताओं ने अग्नि

दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

भारतीय वायु सेना

का विशेष विमान सी-130जे, कुवैत के मंगफ में आग की घटना में मारे गए 45

भारतीयों के शवों को लेकर आज भारत पहुंचा। मृतकों में केरल से 23, तमिलनाडु

से 7, आंध्र प्रदेश से 3, उत्तर प्रदेश से 3, ओडिशा से 2 और बिहार, पंजाब,

कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हरियाणा से एक-एक हैं।

उल्लेखनीय

है कि बुधवार को कुवैत के मंगाफ़ शहर में एक रिहाइशी इमारत में आग लगी थी।

इस इमारत में 176 भारतीय मजदूर रहते थे। कुवैती प्रशासन के मुताबिक़, इस

आगजनी में 50 लोगों की झुलसकर मौत हो गई जिसमें से 45 भारतीय नागरिक थे और 3

फिलिपींस से थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें