मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ओम बिरला

बुधवार को 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए। इसके साथ ही बिरला लगातार

दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। ओम बिरला को प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्यमंत्री किरेन

रिजिजू ने बधाई दी और आसन तक पहुंचाया।

संसदीय कार्यमंत्री

किरेन रिजिजू ने प्रोटेम स्पीकर के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए

भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने संबोधन में कहा, ''आदरणीय अध्यक्ष जी, यह सदन का सौभाग्य

है कि आप दूसरी बार इस आसन पर आसीन हो रहे हैं। मैं आपको और पूरे सदन को

बधाई देता हूं और अगले पांच वर्षों के लिए आपके मार्गदर्शन की आशा करता

हूं।'' मोदी ने कहा कि पिछले कार्यकाल में स्पीकर रहने का बिरला का अनुभव

उन्हें देश को आगे ले जाने में मदद करेगा।

प्रधानमंत्री ने ओम बिरला

के 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष के कार्यकाल का स्मरण करते हुए उनके निर्णयों

की सराहना की। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्षों में जो काम नहीं हुए, वे

आपकी अध्यक्षता में इस सदन ने संभव किए हैं। लोकतंत्र की लंबी यात्रा में

कई मील के पत्थर आते हैं। कुछ अवसर ऐसे होते हैं जब हमें मील के पत्थर

स्थापित करने का अवसर मिलता है। मुझे पूरा विश्वास है कि देश 17वीं लोकसभा

की उपलब्धियों पर गर्व करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपकी मधुर मुस्कान

पूरे सदन को खुश रखती है। सांसद के रूप में बिरला का कार्य नए लोकसभा

सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत होगा।

इस मौके पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सम्पूर्ण विपक्ष और आईएनडीआईए गठबंधन की ओर से आपको बधाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें