मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,

23 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के विधायक राजेंद्र पाटनी

(59 वर्ष) का वासिम जिले के एक अस्पताल में शुक्रवार सुबह निधन हो गया।

पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। राजेंद्र पाटनी वासिम के कारंजा विधानसभा

क्षेत्र से विधायक थे। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजेंद्र पाटनी के

निधन पर दुख व्यक्त किया है।

देवेंद्र फडणवीस ने सोशल

साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, " विधानसभा में मेरे सहयोगी राजेंद्र

पाटनीजी का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे।

हम सभी को उम्मीद थी कि वे इस संकट से बाहर आ जायेंगे। लेकिन आज उन्होंने

अंतिम सांस ली।"

फडणवीस ने आगे कहा, "भाजपा ने एक ऐसा जन प्रतिनिधि

खो दिया है जो ग्रामीण मुद्दों के बारे में जानता था। उन्होंने पश्चिम

विदर्भ की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा पहल की। उन्होंने हमेशा इस बात

पर जोर दिया कि सिंचाई के मुद्दों को हल किया जाना चाहिए। उनका निधन मेरी

व्यक्तिगत क्षति है। मैं उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस

दुखद अवसर पर, हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं। मैं भगवान से

प्रार्थना करता हूं कि परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले ।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें