मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक ने युवा मतदाताओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता,विकास में सहयोग के लिये किया प्रेरित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। फारबिसगंज के विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने अपने जनसंपर्क कार्यालय में मंगलवार को युवाओं के साथ सीधा संवाद किया,जिसमे बड़ी संख्या में नए युवा मतदाताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर विधायक ने युवाओं को देश के विकास में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में दर्जनों युवा मतदाता शामिल हुए। विधायक मंचन केसरी ने उनका स्वागत करते हुए भाजपा की विचारधारा और नीतियों के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम करना है, और युवा पीढ़ी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।इस मौके पर विधायक ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि फारबिसगंज क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया है।उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए नए प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके अलावा, डिजिटल इंडिया के तहत क्षेत्र में इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं को भी बेहतर बनाने की योजना बनाई गई है। विधायक ने युवाओं से अपील की कि वे भाजपा की सदस्यता लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य एक मजबूत और समृद्ध फारबिसगंज का निर्माण करना है, जिसमें हर व्यक्ति को समान अवसर मिले।इस मौके पर भाजपा जिला पूर्व उपाध्यक्ष मनोज झा, अमित निराला, प्रेम केशरी, बलराम केशरी, आलोक सिंह, अंशु कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें