मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा विधायक दल की बैठक कल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत पूरी कैबिनेट होगी शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा विधायक दल की बैठक कल, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत पूरी कैबिनेट होगी शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ-साथ दिल्ली के सभी मंत्री भी शामिल होंगे।दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा। विधानसभा की बैठकें 24, 25 एवं 27 फरवरी को निर्धारित की गई हैं। 24 फरवरी को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर अरविंदर सिंह लवली नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायेंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा।विधानसभा सचिवालय के अनुसार 25 फरवरी को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसी दिन सदन में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) रिपोर्ट्स को रखा जाएगा। इसके बाद उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। 27 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बाद में विधानसभा उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा।गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने आज ही विधायक अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर दिल्ली में सरकार बनाई है। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी को 22 सीटों से संतोष करना पड़ा और कांग्रेस एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है।पता चला है कि आम आदमी पार्टी विधानसभा में सभी विधायकों का शपथ ग्रहण सम्पन्न होने के बाद नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें