मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

हिन्दू के मरने पर जुबान में लग जाता ताला, मुस्लिम वोट बैंक के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे : हरिभूषण ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिन्दू के मरने पर जुबान में लग जाता ताला, मुस्लिम वोट बैंक के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे : हरिभूषण ठाकुर

पटना। मुम्बई में एनसीपी (अजित पवार गुट) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बिहार में राजनीति शुरू हो गयी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेनेवाले बिश्नोई गैंग पर सांसद पप्पू यादव के बयान के बाद आज भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर (बचौल) ने कहा कि मुस्लिम वोट बैंक के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। जब कोई हिंदू मरता है तो इन लोगों की जुबान में ताला लग जाता है। भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की जो हत्या हुई है, उस पर विपक्ष हाय-तौबा मचा रहा है। इससे पहले तो गुलशन कुमार की हत्या हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी, उस पर ये लोग कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है तो मुम्बई पुलिस उसके लिए सक्षम है और जल्द खुलासा कर देगी। इस पर राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है।भाजपा विधायक बचौल ने कहा कि महाराष्ट्र की एनडीए सरकार पर हमला करने से पहले विपक्ष को अपने बारे में सोचना चाहिए। भाजपा देश में जब से सत्ता में आई है तब से आतंकवादियों, उग्रवादियों पर नियंत्रण किया गया है। अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएंगे लेकिन उन लोगों (विपक्ष) को अपने शासनकाल को भी याद करना चाहिए कि किस तरह उग्रवादी, आतंकवादी नंगा नाच करते थे। किस तरह मुम्बई में 26 /11 हुआ था। ताज होटल पर अटैक किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें