मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देंः ऋचा पांडे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे

ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आआपा) प्रमुख और मुख्यमंत्री अरविंद

केजरीवाल के आवास के अंदर एक महिला के साथ अभद्रता होती है, जो कोई आम

महिला नहीं बल्कि उनकी पार्टी की राज्यसभा सदस्य हैं। अगर एक सांसद

सुरक्षित नहीं तो दिल्ली की आम महिलाओं को अरविंद केजरीवाल क्या सुरक्षा

देंगे। उन्हें नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने

कहा कि इस घटना के आरोपित बिभव कुमार के साथ मुख्यमंत्री घूम रहे हैं।

उन्हें तो उस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। इससे पहले इस घटना के विरोध

में ऋचा पांडे के नेतृत्व में संगठन की सदस्यों ने आज सुबह केजरीवाल के

आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा ने स्वाति मालीवाल को

न्याय दिलाने के लिए हुंकार भरी है। संगठन की कार्यकर्ता चूड़ियां लेकर

पहुंची। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा ने

मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें