मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने लगाया 'आप' पर गंभीर आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भाजपा ने लगाया 'आप' पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली, 21 मार्च । दिल्ली में आज बजट पेश होना था, लेकिन आखिरी समय में इस पर गृह मंत्रालय ने रोक लगा दी। इसी को लेकर ‘आप’ पार्टी और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली सरकार का बजट प्रस्ताव हर बार केंद्र के पास जाता है। मंत्रालय से स्वीकृति के बाद बजट की तारीख बताई जाती है। यहां पहले ही बजट की तारीख दी गई, यानी ये पहले से तय था।

सचदेवा ने बताया कि बजट की जानकारी स्पीकर देते हैं। कारोबारी एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बाद 17 मार्च के दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास फाइल आ जाती है। विधानसभा के अंदर केजरीवाल जिक्र नहीं करते कि बजट पर आपत्ति आई है, उसे ठीक करना है। ये देश को बदनाम करने की कोशिश है।

सचदेवा ने आगे कहा कि जब दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं तो उनके समय भी व्यवस्था यही थी। अरविंद केजरीवाल भविष्यवक्ता हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त होकर खुद को बेचारा दिखाने की कोशिश करते हैं। सत्येंद्र जैन जब जेल जाने वाले थे तो केंद्र गिरफ्तार कर सकती है का माहौल बनाते हैं। शायद केजरीवाल को नहीं पता है कि अगला नंबर खुद उनका ही है।

सचदेवा ने बताया केजरीवाल प्रधानमंत्री पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे थे। भ्रष्टाचार पर जब खुद केजरीवाल पर कार्रवाई होगी तो खुद को बेचारा दिखाने की कोशिश करेंगे।

वहीं, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि हम दिल्ली के वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं। उन्होंने गोपनीयता की शपथ ली है। बजट लीक हुआ है। एलजी की कोई आपत्ति थी। अगर पैसा लुटाओगे तो एलजी आपत्ति जरूर उठाएंगे। छात्रों के लिए 10 लाख की सहायता देंगे और मदद सिर्फ दो को दी गई। 19 करोड़ विज्ञापन पर खर्च कर दिया। दिल्ली में तो वहीं हाल है कि, “न खाता है न बही है, केजरीवाल जो कह रहे हैं वही सही है।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें