मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने मप्र में डॉ महेंद्र सिंह को बनाया लोकसभा चुनाव प्रभारी, सतीश उपाध्याय सह प्रभारी नियुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,

27 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव की

तैयारियों के बीच शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर

दी है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में डॉ महेन्द्र सिंह को लोकसभा चुनाव

प्रभारी बनाया है, जबकि सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा

के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को 23 राज्यों के लोकसभा

प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव

अरुण सिंह द्वारा इसकी सूची जारी है। जारी सूची के अनुसार, मध्य प्रदेश में

डॉ महेन्द्र सिंह को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ

महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। वे उत्तर

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। डॉ महेंद्र सिंह वर्ष 2019 से 2022 तक

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जल शक्ति विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं।

वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और असम भाजपा के प्रभारी रहे हैं।

वहीं,

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए सतीश उपाध्याय को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी

नियुक्त किया है। उपाध्याय भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

वह एनडीएमसी (नई दिल्ली नगर पालिका परिषद) में उपाध्यक्ष भी हैं। इससे पहले

वर्ष 2019 में भी सतीश उपाध्याय को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया जा

चुका है। वहीं मध्य प्रदेश में प्रदेश संगठन महामंत्री रहे अरविंद मेनन को

तमिलनाडु का लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री

डॉ मोहन यादव ने लोकसभा के नियुक्त प्रभारी और सहप्रभारी को बधाई दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' के माध्यम से कहा है कि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में और आप सभी के मार्गदर्शन

में कार्यकर्ताओं को अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। भाजपा

प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें