मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेताओं की हेट स्पीच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, जल्द सुनवाई की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर लोकसभा चुनाव

के दौरान राजनेताओं खासकर भाजपा नेताओं की ओर से हेट स्पीच के खिलाफ

कार्रवाई करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता के वकील संजय हेगड़े ने

सोमवार को जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते

हुए याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की, जिसके बाद जस्टिस खन्ना ने कहा कि

आप मेल करिए हम देखते हैं।

याचिका पूर्व आईएएस

अधिकारी ईएएस सरमा और आईआईएम के पूर्व डीन त्रिलोचन शास्त्री ने दायर की

है। याचिका में वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राजनेताओं खासकर भाजपा

नेताओं की ओर से हेट स्पीच के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

याचिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के

खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। याचिका में प्रधानमंत्री की ओर से

21 अप्रैल 2024 को दिए गए भाषण और अनुराग ठाकुर की ओर से 27 अप्रैल को दिए

गए भाषण का जिक्र किया गया है। इन भाषणों को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर

भाजपा के सांसद अरविंद धर्मपुरी ने पोस्ट किया गया।

याचिका में कहा

गया है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले इन भाषणों को लेकर चुनाव

आयोग ने आंखें मूंद ली हैं। आयोग इन भाषणों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने

में विफल रहा है। याचिका में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग पूर्व में दूसरे

राजनीतिक दलों जैसे आम आदमी पार्टी और बीआरएस के नेताओं के भाषणों पर

कार्रवाई कर चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें