इंदौर में देर रात भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, मृतक मंत्री विजयवर्गीय का था करीबी
भोपाल,
। इंदौर जिले में शनिवार देर रात भाजपा नेता की गोली मारकर
हत्या कर दी। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने
आरोपितों की पहचान कर ली है। इस आधार पर कई जगह दबिश देकर हत्यारों की तलाश
की जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह घटना
इंदौर के एमजी रोड इलाके की है। जहां चिमनबाग चौराहे के पास शनिवार-रविवार
की दरमियानी रात करीब 3 बजे भाजपा नेता मोनू पुत्र राजेन्द्र कल्याणे की
गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस और भाजपा के कई नेता मौके पर
पहुंचे। घटना के बाद मोनू के साथ उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में पीयूष और अर्जुन का
नाम सामने आ रहा है। बताया जाता है कि आरोपितों ने एक से ज्यादा फायर किये
थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पूर्व से मोनू से रंजिश चली आ रही है।
मोनू उषा फाटक का रहने वाला था। फिलहाल, पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
वहीं,
घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य भाजपा
नेता रात में ही परिवार के पास पहुंचे। बता दें कि मोनू युवा मोर्चा में
नगर उपाध्यक्ष की पोस्ट पर काबिज था। मोनू की विजयवर्गीय और विधायक गोलू
शुक्ला के साथ चुनाव में अहम भूमिका बताई जा रही है।





