मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल और आतिशी के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर भाजपा नेता के बयान दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा नेता

प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और

मंत्री आतिशी मार्लेना के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर शिकायतकर्ता का

बयान दर्ज कर लिया। एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तान्या बामनियाल ने

आरोपितों को समन जारी करने के मामले पर 18 मई को सुनवाई करने का आदेश

दिया।

प्रवीण शंकर कपूर ने दायर मानहानि याचिका में कहा है

कि केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा नेताओं पर करोड़ों रुपये लेकर भाजपा में

शामिल होने का झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया था। याचिका में कहा गया है कि आम

आदमी पार्टी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है और न ही कोई साक्ष्य पेश

किया गया है। प्रवीण शंकर कपूर ने याचिका में 27 जनवरी के अरविंद केजरीवाल

के ट्विटर पर किए गए पोस्ट और आतिशी मार्लेना के 2 अप्रैल की प्रेस

कांफ्रेंस का जिक्र किया है।

याचिका में कहा गया है कि केजरीवाल के

ट्वीट में आरोप लगाया गया है कि भाजपा ने 7 आप विधायकों से संपर्क किया

था। ट्वीट में कहा गया था कि भाजपा ने 25 करोड़ रुपये का ऑफर किया था, ताकि

दिल्ली की सरकार गिराई जा सके। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली आबकारी

घोटाला मामले में जैसे ही आतिशी का नाम आया तब से ही उन्होंने भाजपा के

खिलाफ ये आरोप लगाना शुरू कर दिया ताकि दिल्ली आबकारी घोटाला से लोगों को

ध्यान हटाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें