मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने कास्टिंग काउच का आरोप लगाने वाली महिला नेता के निष्कासन पर कांग्रेस को घेरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की केरल इकाई की पूर्व नेता सिमी रोजबेल जॉन के कांग्रेस में कास्टिंग काउच के गंभीर आरोप को लेकर तीखा हमला किया है।

भाजपा ने महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये नेता चुनाव से पहले महिला सुरक्षा की बात करते हैं, लेकिन जब बात उनकी पार्टी की आती है तो वे कोई कार्रवाई नहीं करते हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की महिला विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पहले महिलाओं की सुरक्षा के वादे करती है और प्रियंका गांधी की "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" के दावे के बावजूद कांग्रेस पार्टी अपनी ही पार्टी के भीतर महिला उत्पीड़न और शोषण के गंभीर आरोप लगने पर चुप्पी साध लेती है।चंद्रशेखर ने हेमा समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला उत्पीड़न के दावों की जांच करने में विफल रही है। चुनाव से पहले कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा दिया और राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने की बात कर रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि देश में महिलाओं को सुरक्षा नहीं मिल रही है। कांग्रेस चुनाव से पहले महिला सुरक्षा की दुहाई देती है, लेकिन कोलकाता, कन्नौज और केरल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार, शोषण और जघन्य अपराधों पर चुप्पी साध लेती है।पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि पांच साल की टालमटोल के बाद केरल सरकार को हेमा समिति की रिपोर्ट जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस रिपोर्ट ने केरल में कांग्रेस और सीपीआई की सरकारों के तहत फिल्म उद्योग में हो रहे महिलाओं के व्यापक शोषण और उत्पीड़न को उजागर किया है। केरल में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सिमी रोज़बेल ने अपने ही पार्टी पर शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि केरल कांग्रेस के भीतर महिला नेत्रियों को शोषण और कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ता है। सिमी रोज़बेल द्वारा केरल कांग्रेस के भीतर हो रहे महिला शोषण की जानकारी सार्वजनिक करने पर उन्हें तुरंत पार्टी से निकाल दिया गया। अदालत में सिमी रोज़बेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सिद्धांतवादी व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है।भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर ने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसकी नेत्री प्रियंका गांधी ने कहा था कि "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" और राहुल गांधी ने इस साल 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान बलात्कार और उत्पीड़न के मुद्दों की चर्चा की थी। जब केरल में उनकी अपनी पार्टी कांग्रेस के भीतर ही महिला नेत्रिओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उत्पीड़न की शिकायते की जाती हैं, तो राहुल गांधी इस पर कार्रवाई करने के बजाय चिंता जताने वालों को चुप कराने का प्रयास करते हैं। जबकि, केरल कांग्रेस के भीतर ही महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उत्पीड़न एवं शोषण की शिकायतों की लंबी फेहरिस्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें