मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

भोपाल, । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रभात झा

का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। वह मध्य प्रदेश के अध्यक्ष और लम्‍बे

समय तक पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रहे थे, उन्‍हें संगठन ने राज्यसभा

सदस्य भी चुना था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के

मेदांता अस्पताल में सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के

बाद पार्टी में शोक की लहर है।

मप्र भाजपा के प्रवक्ता हितेश

बाजपेयी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झा लंबे समय से

बीमार थे। उन्हें जून के आखिर में ही भोपाल से एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम के

मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश

भाजपा के महासचिव हितानंद शर्मा उनका हाल जानने के लिए भोपाल के अस्पताल

पहुंचे थे, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो गुरुग्राम लाया गया था।

प्रभात

झा को भाजपा के उन नेताओं में शुमार किया जाता था, जिनकी बौद्धिक जगत में

साख रही है। अनेक पुस्‍तकों का संपादन, लेखन समेत पार्टी को कैसे आगे ले

जाने के लिए ज्ञान धारा का उपयाेग किया जाए, इस कार्य में वे

सिद्धहस्त रहे। ग्वालियर के स्वदेश से उनकी पत्रकारिता की शुरूआत हुई

थी । वह मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी जिला के के रहने वाले थे। उनका

जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। वे

परिवार के साथ मध्यप्र देश के ग्वालियर आ गए थे। प्रारंभिक शिक्षा के बाद

प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति

शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली।

उनकी शादी

रंजना झा से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम तुष्मुल और छोटे

का नाम अयत्न झा है। प्रभात झा शादी के बाद वे पत्रकारिता करने लगे। लंबे

समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और भाजपा के सदस्य बने। वे

भाजपा के मुखपत्र 'कमल संदेश' के संपादक रहे। उन्होंने कई किताबें भी

लिखीं। उनके बेटे अयत्न ने निधन की जानकारी देते हुए कहा कि अंतिम संस्कार

ग्वालियर या पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में होगा।

प्रभात

झा के निधन पर पार्टी के कई वरिष्‍ठ नेताओं ने शोक व्‍यक्‍त किया। प्रदेश

के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि "

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता

प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल

दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस

भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।"

वहीं, भाजपा के प्रदेश

अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शोक जताते हुए लिखा कि "भाजपा वरिष्ठ नेता, भाजपा के

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार

प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं

शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें