मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

खान सर कोचिंग सेंटर हमले पर भाजपा-जदयू सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खान सर कोचिंग सेंटर हमले पर भाजपा-जदयू सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई

पटना। पटना में शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई पत्थरबाजी की घटना पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जदयू के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराध होगा तो आरोपी पकड़ा भी जाएगा और सजा भी होगी।

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने घटना को लेकर कहा, "सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। इस पर कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता है। बिहार में नीतीश कुमार का पिछले 20 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है। उन्होंने दबंगों और अपराधियों का अच्छे से इंतजाम किया था।

वर्तमान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं और उनके शासनकाल में भी अपराधियों का इसी तरह इलाज किया जाएगा। अगर कोई अपराध होगा तो आरोपी पकड़ा भी जाएगा और सजा भी होगी।"

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "इसमें कानून अपना काम करेगा। जो भी लोग दोषी होंगे, उन्हें सजा दी जाएगी।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "किसी को भी कहीं भी कानून तोड़ने का अधिकार नहीं है। जो कोई भी कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और यह पता लगा रहा है कि आखिर मामला क्या है।"

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "मीडिया रिपोर्ट और पुलिस के बयानों से पता चला है कि दोनों कोचिंग सेंटरों के बीच आपसी विवाद था।

उसी विवाद के कारण यह घटना हुई है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।"

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "वहां कोई गोलीबारी नहीं हुई थी। जैसे ही सूचना मिली, पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस जांच कर रही है और पत्थरबाजी के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें